गमगीन माहौल में पंचतत्व में विलीन हुआ हनी सिंह का भतीजा, अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़

जालंधर– जालंधर में स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश ओलक के बेटे और पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह के भतीजे दिवित ओलक की अंतिम विदाई में शहर उमड़ पड़ा। बुधवार दोपहर मॉडल टाउन स्थित श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। दिवित का शव वाहन घर पहुंचने के बाद पार्थिव शरीर को श्मशानघाट ले जाया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में शहर के समाजसेवियों और लोगों ने दिवित को श्रद्धांजलि दी। चिता को पिता दिनेश ओलक ने मुखाग्नि दी।

हनी सिंह के भतीजे का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। चिता को पिता दिनेश ओलक ने मुखाग्नि दी। - Dainik Bhaskarहनी सिंह के भतीजे का अंतिम संस्कार किया गया। चिता को पिता दिनेश ओलक ने मुखाग्नि दी।

अंतिम संस्कार में गिप्पी ग्रेवाल, बब्बू मान, जैजी बी, सिंगर अमृत मान, सतिंदर सरताज समेत पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की कई हस्तियाें ने अर्थी को कंधा दिया। इस दौरान मेयर विनीत धीर, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत सहित कई नेता शामिल रहे। दिवित की शनिवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए कार से जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार सड़क नगर निगम की ट्रॉली से टकरा गई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गंभीर हालत में दिवित को जालंधर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail