पंजाब में अफसरशाही में फेरबदल, 5 IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां:

धीरेंद्र कुमार तिवारी (1994 बैच): इन्हें श्रम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अभी इनके पास आबकारी, सुशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी और संसदीय कार्य विभाग की जिम्मेदारी है।

विनय बुबलानी (2008 बैच): पटियाला मंडल के कमिश्नर के साथ अब रूपनगर मंडल के कमिश्नर और राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

दीप्ति उप्पल (2011 बैच): विशेष सचिव, स्थानीय सरकार के साथ पंजाब म्यूनिसिपल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी की संयुक्त प्रबंध निदेशक-कम-सीईओ और पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड की सीईओ की जिम्मेदारी के अलावा राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग की विशेष सचिव भी होंगी।

पंजाब में 5 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। - Dainik Bhaskarपंजाब में 5 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।

अमित तलवार (2013 बैच): विशेष सचिव, ग्रामीण विकास एवं पंचायत और ड्रग्स व जाति जनगणना के नोडल अधिकारी के साथ पंजाब राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। इस जिम्मेदारी से संयम अग्रवाल को मुक्त किया गया है।

टी. बेनिथ (2018 बैच): अतिरिक्त सचिव, राजस्व एवं पुनर्वास के साथ पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail