अमृतसर में सरेआम फायरिंग, AAP सरपंच के बेटे की हत्या से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

अमृतसर– अमृतसर में सोमवार रात आम आदमी पार्टी (AAP) सरपंच के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुद्वारे में माथा टेककर लौटते समय हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। नेता के भाई पर 7 से 8 गोलियां चलाई गईं।

हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। मौके पर मौजूद लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। मामले की जांच करने पहुंच पुलिस ने वारदात को पुरानी रंजिश बताया है।

पुलिस ने परिजन के बयानों के आधार पर 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू की है। हालांकि, अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। जांच अधिकारी का कहना है कि वारदात के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

वारदात के बाद घटनास्थल को सील कर जांच शुरू की गई। इनसेट में मृतक तीरथ सिंह का फोटो। - Dainik Bhaskarवारदात के बाद घटनास्थल को सील कर जांच शुरू की गई। इनसेट में मृतक तीरथ सिंह का फोटो।

वारदात के बाद मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस।
वारदात के बाद मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस।

सरपंच का बेटा, भाई ब्लॉक समिति मेंबर

जानकारी के मुताबिक, यह वारदात अमृतसर में चाटीविंड थाने के अंतर्गत आने वाले गांव चीते कलां में हुई। मृतक की पहचान तीरथ सिंह के रूप में हुई है। वह मौजूदा AAP सरपंच का बेटा था। उसका भाई कारज सिंह ब्लॉक समिति मेंबर है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गांव चीते कलां का रहने वाला तीरथ सिंह सोमवार शाम को गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचा था। उसके साथ उसका दोस्त रंजीत सिंह भी था। जब ये दोनों गुरुद्वारे से लौट रहे थे, तभी गुरुद्वारे के बाहर पहले से मौजूद लोगों ने इन पर अंधाधुंध फायरिंग की।

गुरुद्वारे के बाहर गोली मारी

पुलिस के मुताबिक, मौके पर करीब 7 से 8 राउंड फायरिंग हुई। इसमें तीरथ सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ। साथ आए उसके दोस्त रंजीत सिंह को गोली लगी, जिससे वह भी घायल हुआ। गोलियों की आवाज सुनकर गुरुद्वारे में मौजूद लोग फौरन मौके पर दौड़कर पहुंचे।

लोगों ने तीरथ और रंजीत को उठाया और अस्पताल ले गए। हालांकि, डॉक्टर ने तीरथ को मृत बताया। वहीं, रंजीत को भर्ती कर लिया, जिसका इलाज चल रहा है। उसका हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले की सूचना पुलिस को दी  गई।

सरपंच की शिकायत पर FIR दर्ज

मृतक के भाई कारज सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि यह हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है। कारज सिंह ने बताया कि हाल ही में उन्होंने AAP की तरफ से सरपंच का चुनाव जीता था। गांव के ही एक गुट के साथ उनका पहले भी विवाद हो चुका था। उन्होंने ही इस वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है। आरोपियों की पहचान गुरदित्त सिंह, गुरजंत सिंह, हरकीरत सिंह उर्फ हॉकी और गोरा के रूप में हुई है। वारदात के बाद से ये सभी फरार हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

बिट्‌टू बोले- सरकार अपने सरपंचों को सुरक्षा नहीं दे पा रही

वारदात के बाद इस पर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई। भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्‌टू ने अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट कर लिखा- दीये तले अंधेरा! जिस सरकार के अपने सरपंचों के घर सुरक्षित नहीं, वह पंजाब को क्या सुरक्षा देगी?

उन्होंने लिखा- कोई दिन ऐसा नहीं गुजरता जब पंजाब गोलियों की गूंज से न दहलता हो। अमृतसर में गुरु घर में माथा टेक कर निकले AAP के वर्तमान सरपंच के भाई तीरथ सिंह की दिनदहाड़े हत्या सिर्फ एक वारदात नहीं, बल्कि पंजाब की खत्म हो चुकी कानून-व्यवस्था का काला सच है।

बिट्‌टू ने लिखा- कहावत है कि घर को आग लगी घर के चिराग से; आज जिन हाथों में पंजाब की बागडोर है, उनकी नालायकी ने पूरे राज्य को बारूद के ढेर पर ला खड़ा किया है। जब सत्ताधारी दल के अपने ही प्रतिनिधि महफूज नहीं हैं, तो आम लोगों की जान-माल का भगवान ही मालिक है। भगवंत मान, दिल्ली दरबार की तालियां बटोरना बंद करो, कुर्सी संभालो या इस्तीफा दो। पंजाब रोज-रोज लाशें उठाने के लिए तैयार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail