जालंधर में तेज रफ्तार कार का कहर, 11 महीने की बच्ची की मौत; आरोपी ड्राइवर की तलाश में पुलिस

जालंधर– जालंधर में गढ़ा रोड के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर अपने माता-पिता के साथ जा रही महज 11 महीने की मासूम बच्ची की जान चली गई। हादसे के बाद बेकाबू कार ड्राइवर मौके पर रुकने की बजाय अपनी गाड़ी भगाकर फरार हो गया। पीड़ित परिवार सिविल अस्पताल से दवा लेकर वापस अपने घर जमशेर लौट रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित माता-पिता अपनी बच्ची को दवा दिलवाने के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल आए थे। दवा लेने और खाना खाने के बाद जब वे बाइक से अपने गांव जमशेर की तरफ वापस लौट रहे थे, तभी गढ़ा रोड के पास एक सफेद रंग की कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

बच्ची की मौत के बाद रोती-बिलखती उसकी मां निशा। - Dainik Bhaskarबच्ची की मौत के बाद रोती-बिलखती उसकी मां निशा।

पिता मनी का रो-रो कर बुरा हाल।
पिता मनी का रो-रो कर बुरा हाल।

टक्कर के बाद सिर के बल सड़क पर गिरी मासूम

कार की टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार तीनों लोग नीचे गिर पड़े। इस दौरान 11 महीने की मासूम बच्ची का सिर बहुत जोर से सड़क पर जा लगा। सिर में अंदरूनी चोट लगने और खून जम जाने (इंटरनल बलीडिंग) के कारण बच्ची की हालत बेहद नाजुक हो गई।

एंम्बूलेंस से सिविल अस्पताल लेकर बच्ची को पहुंचा।
एंम्बूलेंस से सिविल अस्पताल लेकर बच्ची को पहुंचा।

स्थानीय लोगों ने की मदद

हादसे के बाद कार ड्राइवर ने इंसानियत को शर्मसार करते हुए गाड़ी नहीं रोकी और मौके से तुरंत फरार हो गया। इसके बाद घटनास्थल के पास रहने वाले एक प्रत्यक्षदर्शी अंकल ने तुरंत पीड़ित परिवार को अपनी गाड़ी में बैठाया और अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

परिजन बच्ची को इलाज के लिए पहले एक निजी अस्पताल और फिर सिविल अस्पताल लेकर भागे, लेकिन डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश

हादसे के समय आसपास मौजूद लोगों ने कार का नंबर नोट कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और फरार कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail