राओवाली में पटाखा मार्केट को मिली राहत, पंचायत से समझौते के बाद विवाद सुलझा

राओवाली (पठानकोट बाईपास): पटाखा मार्केट और ग्राम पंचायत राओवाली के बीच चल रहा विवाद आपसी सहमति से सुलझ गया है। पंचायत के सरपंच जसबीर सिंह राणा और पटाखा मार्केट के पदाधिकारियों के बीच बातचीत के बाद सहमति बनी, जिससे मामले का समाधान निकल आया है।

यह मामला ग्राम पंचायत बनाम विकास भंडारी के नाम से चल रहा था। इस मामले में अधिवक्ता ਜਗਪਾਲ सिंह दुप्पर की भी भूमिका रही।पटाखा मार्केट के पदाधिकारी विकास भंडारी, धीरज कुमार, रवि महाजन और संजीव बाहरी सहित अन्य सदस्यों ने पंचायत के साथ सहमति जताई।

  • सरपंच जसबीर सिंह राणा की मौजूदगी में बनी सहमति, राओवाली-भोगपुर रोड पर ही लगेगी पटाखा मार्केट

बैठक के दौरान ग्राम पंचायत ने पटाखा मार्केट को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। वहीं, पटाखा मार्केट के सदस्यों ने भी पंचायत को भरोसा दिलाया कि मार्केट में सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक उचित प्रबंध किए जाएंगे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

इस मामले में पटाखा मार्केट पर लिया गया स्टे भी वापस ले लिया गया है। इसके बाद अब पटाखा मार्केट गाँव राओवाली, भोगपुर रोड पर पठानकोट चौक के पास ही लगाई जाएगी। दोनों पक्षों के बीच बनी इस सहमति से विवाद का समाधान हो गया है। पंचायत और पटाखा मार्केट के सदस्यों ने आपसी सहयोग और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देने पर सहमति जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail