जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, 1300 कुर्सियां राख; 20 लाख का सामान जलकर खाक

जालंधर–जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात एक टेंट हाउस के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में गोदाम में रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।

टेंट हाउस मालिक ने किसी शरारती तत्व द्वारा जानबूझकर आग लगाने की आशंका जताई है। इस घटना में उनका करीब 20 लाख रुपए का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

जालंधर में टेंट हउस के गोदाम में लगी आग। - Dainik Bhaskar

जालंधर में टेंट हउस के गोदाम में लगी आग।

एक महिने पहले बनया था गोदाम

जानकारी के अनुसार, गांव नंगल अंबियां में रंजीत कुमार बिल्ला ‘बिल्ला टेंट एंड साउंड सर्विस’ नाम से दुकान चलाते हैं। उन्होंने करीब एक महीने पहले ही अपना नया गोदाम तैयार किया था। रात करीब 12 बजे गोदाम में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।

जानकारी देते हुए दुकान मालिक रंजीत कुमार बिल्ला।
जानकारी देते हुए दुकान मालिक रंजीत कुमार बिल्ला।

कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया

आग की लपटें देखकर स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर एकत्रित हुए और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। नकोदर से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हालांकि, जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक गोदाम में रखा सारा सामान जल चुका था और गोदाम का शेड भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

टेंट मालिक ने दी जानकारी

टेंट हाउस के मालिक रंजीत कुमार बिल्ला ने बताया कि गोदाम के अंदर 1300 कुर्सियां, मेज, 10 कूलर, पंखे, टेंट का सामान, पीटर रेहड़ा और अन्य जरूरी सामग्री रखी हुई थी। प्लास्टिक और कपड़े का सामान होने के कारण आग बहुत तेजी से फैली और बेकाबू हो गई, जिससे कुछ भी बचाना संभव नहीं हो सका।

शरारती तत्वो ने गोदाम में आग लगाई

रंजीत कुमार ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि किसी शरारती तत्व ने रंजिश के तहत उनके गोदाम में जानबूझकर आग लगाई है। उन्होंने बताया कि महज 15-20 दिन पहले तैयार किए गए गोदाम के तबाह होने से उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करने और हुए नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail