जालंधर में नगर कीर्तन के पोस्टर को बनाया निशाना, आरोपी गिरफ्तार; मकसद खंगाल रही पुलिस

जालंधर- जालंधर के मॉडल टाउन में गुरुद्वारा के बाहर लगे नगर कीर्तन के पोस्टर को फाड़ने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट किया है। आरोपी की पहचान स्वातम सोनी पुत्र राजिंदर सोनी के रूप में हुई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएचओ अजमेर लाल की देखरेख में BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 298 के तहत FIR 169 दर्ज की गई।

ACP सेंट्रल राजेश ठाकुर ने बताया कि 31 अक्टूबर को सेंट्रल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के जनरल सेक्रेटरी गुरमीत सिंह बिट्टू ने सूचना दी थी कि रविवार सुबह करीब 7 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने आगामी नगर कीर्तन के फ्लेक्स पोस्टर फाड़ दिए हैं।

पुलिस ने इस घटना को शहर का माहौल खराब करने वाली बताया। एसीपी ने कहा कि घटना के तुरंत बाद पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह और एडीसीपी-1 मुख्तियार राय के दिशा-निर्देशों पर थाना 4 की पुलिस ने जांच शुरू की।

गुरुद्वारा सिंह सभा मॉडल टाउन जालंधर। - Dainik Bhaskarगुरुद्वारा सिंह सभा मॉडल टाउन जालंधर।

एसीपी सेंट्रल राजेश ठाकुर।
एसीपी सेंट्रल राजेश ठाकुर।

आरोपियों के साथियों की भी की जा रही तलाश

घटना के तुरंत बाद पुलिस टीमों का गठन कर आसपास के सभी CCTV की फुटेज खंगाली गई और तकनीकी सहायता ली गई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी स्वातम सोनी को काबू कर लिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे के असल मकसद का पता लगाया जा सके। इसके साथ ही वारदात के समय मौके पर मौजूद उसके अन्य साथियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए भी छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail