नकोदर MLA और सिंगर रमी रंधावा आमने-सामने : महिला विरोधी बोल पर बवाल, बोले- मैं किसी से डरता नहीं

जालंधर– जालंधर के गांव उप्पल खालसा में हुए छिंज मेले के कार्यक्रम में नकोदर MLA और पंजाबी सिंगर रमी रंधावा के बीच कंट्रोवर्सी हो गई। स्टेज पर रमी रंधावा के गीत के बाद एमएलए इंद्रजीत कौर मान ने माइक थामा और कहा कि मरदां दे भेष विच बलेया ओह बंदे हुंदे ने जनानियां (मरदों के भेष में कई पुरुष औरतें होते हैं) पर आपत्ति है।

MLA मान ने कहा कि इसमें महिलाओं का अपमान है। मेले में 70 फीसदी महिलाएं कार्यक्रम सुन रही हैं। ये सभी महिलाओं का अनादर है। विधायक ने सिंगर को कहा कि अभी आप छोटे हैं। बहुत कुछ सीखना है। इतिहास से ये गलत लाइनें उठाई गई हैं। इनको बदल दो।

इस पर सिंगर ने कहा कि एमएलए साहब आप हमारी नेता हैं। हम आपका सम्मान करते हैं, लेकिन आप अपनी ओपिनियन हमें अलग से दे सकती थीं, स्टेज से हमें निगेटिव न दिखाया जाए। मैं न तो किसी से डरता हूं और न ही डरा हूं। आप रिकॉर्ड निकलवाकर देख लो मेरे गीतों को लेकर मुझ पर पहले से ही 26 पर्चे हैं।

कंट्रोवर्सी बढ़ने पर एमएलए इंद्रजीत कौर मान ने कहा कि अगर आपको कुछ बुरा लगा हो तो मैं माफी मांगती हूं लेकिन ये मेरी अपनी ओपिनयन है। लोगों को आपके गीत अच्छे लगते हैं, मुझे इसमें कोई आपत्ति नहीं। मैं अपने बच्चों की तरह ही आपको समझाने की कोशिश कर रही थी।

नकोदर के गांव में हुए छिंज मेले में स्टेज पर सिंगर को टोकतीं एमएलए मान। - Dainik Bhaskarनकोदर के गांव में हुए छिंज मेले में स्टेज पर सिंगर को टोकतीं एमएलए मान।

स्टेज से गीत के बोलों पर कहती नकोदर एमएलए इंद्रजीत कौर मान।

जानें स्टेज से MLA मान ने क्या कहा-

  • आप अच्छा गाते हो लेकिन गीत में महिलाओं का अपमान: MLA इंद्रजीत कौर मान ने कहा कि रमी रंधावा जी आप बहुत अच्छा गाते हैं। सभ्याचारक कार्यक्रमों में आपको बहुत पसंद किया जाता है। लेकिन ये जो आपने स्टेज से लास्ट गीत गाया जिसके बोल थे कि मरदां दे भेष विच बलेया ओह बंदे हुंदे ने जनानियां पर मुझे आपत्ति है। मैं नहीं जानती की ये बोल आपने इतिहास से कहां से उठाए हैं। हो सके तो इन बोलों की जगह कुछ और डाल लो लेकिन इनसे महिलाओं का अनादर होता है।
  • 306 हड्डियां तोड़कर बच्चों को जन्म देती है महिला: MLA मान ने कहा कि महिला एक बच्चे को अपनी 306 हड्डियां तोड़कर जन्म देती है। औरत इतिहास से लेकर वर्तमान तक कभी कमजोर नहीं रही है। मुझे नहीं पता कि कुछ इतिहासकारों ने औरतों को किस संदर्भ में कमजोर दिखाया है।
  • औरत हमेशा बहादुर और सहनशील रही है: एमएलए ने कहा कि गीत के बोलों में औरत को कमजोर और डरपोक दिखाया गया है जबकि हकीकत में ऐसा कुछ नहीं है। औरत समाज के शुरू से लेकर आज तक मजबूत रही है। औरत हमेशा बहादुर और सहनशील रही है। आज भी औरत से लंबी ड्यूटी दुनिया में कोई नहीं करता। औरत घर से लेकर नौकरी तक सबका ख्याल रखती है।
  • मैं बच्चों की तरह समझा रही हूं, कुछ और बोल लो: एमएलए ने कहा कि आप दोनों रंधावा ब्रदर्स मेरे लिए मेरे बच्चों जैसे हैं और उनकी ही उम्र के हैं। मैं आपको बच्चों की तरह ही समझा रही हूं। अभी आपके पास लंबा चौड़ा करियर है। कई बार कुछ बोल गलत सिलेक्ट हो जाते हैं लेकिन इनको बदल लेना चाहिए। इनकी जगह कुछ और एडजस्ट करना चाहिए।
एमएलए की बात पर रिएक्शन देते सिंगर रमी रंधावा।
एमएलए की बात पर रिएक्शन देते सिंगर रमी रंधावा।

MLA की बात पर सिंगर का जवाब…

  • मैंने बेटियों के भी गीत गाए उनका जिक्र क्यों नहीं: एमएलए मान के ऑब्जेक्शन के बाद सिंगर रमी रंधावा ने माइक थामा और गीत के बोलों को लेकर जवाब दिया। सिंगर ने कहा कि आप हमारी नेता हैं और हम आपका सम्मान करते हैं लेकिन मैंने स्टेज से बेटियों को लेकर भी गीत गाए उनके बारे में कोई चर्चा नहीं है।
  • मुझे पर्सनली टोल सकती हैं, स्टेज से निगेटिव न दिखाओ: सिंगर ने नाराज होते हुए कहा कि एमएलए मैडम ये आपकी अगर निजी राय हो तो आप मुझे पर्सनली टोल सकती थीं, लेकिन स्टेज से इतनी पब्लिक के बीच निगेटिव दिखाना ठीक नहीं है। उनके गीतों को लेकर अगर कोई आपत्ति है तो स्टेज से पीछे भी कहा जा सकता था। यहां स्टेज से ये ठीक मैसेज नहीं जाता।
  • मैं कभी किसी से डरा नहीं हूं, पहले से 26 पर्चे हैं: सिंगर रमी ने कहा कि उसने हमेशा से समाज को सेध देने वाले गीत गाए हैं। कई गीतों में बोले कड़वे हो सकते हैं और समाझ को बुरे लग सकते हैं लेकिन किसी को ठेस पहुंचाने की कोई मंशा नहीं रही है। मेरे गीतों के साथ पहले से भी कई कंट्रोवर्सी जुड़ी हैं और गीतों को लेकर ही उस पर लोगों ने 26 पर्चे करवाए हैं। न तो मैं पहले कभी किसी से डरा और न ही आगे डरने वाला हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail