जालंधर में सट्टेबाज मोनू के घर पुलिस की रेड, 14 युवक राउंडअप; कंप्यूटर और 4 मोबाइल बरामद

जालंधर। शहर के फगवाड़ा गेट इलाके में कथित सट्टेबाजी के मामले में पुलिस ने सट्टेबाज मोनू के घर पर रेड की। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। रेड के दौरान पुलिस ने 14 युवकों को राउंडअप किया। मौके से कंप्यूटर, चार मोबाइल फोन, दस्तावेजों सहित अन्य सामान बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घर में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वहां मौजूद युवकों को अपने कब्जे में लिया और उन्हें थाने ले जाने की प्रक्रिया शुरू की। सामने आई तस्वीरों में कुछ युवक अपना चेहरा छिपाते हुए नजर आए।

मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर जगदीश लाल ने बताया कि पुलिस ने सट्टेबाजी के मामले में रेड की है और इस दौरान 14 लोगों को राउंडअप किया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवकों को थाने ले जाया जा रहा है।

  • फगवाड़ा गेट में गुप्त सूचना पर पुलिस की दबिश, दड़ा-सट्टा चलने की बात आई सामने; कार्रवाई को लेकर जांच अधिकारी ने दिया जांच का हवाला

वहीं, कार्रवाई के दौरान जब मीडिया ने घर में रेड करने और युवकों को राउंडअप करने के संबंध में जांच अधिकारी से सवाल किए, तो वह जांच का हवाला देते हुए स्पष्ट जानकारी देने से बचते नजर आए। काफी देर बाद जांच अधिकारी ने बताया कि मौके पर दड़े-सट्टे की पर्चियों का काम चल रहा था।

फिलहाल, पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले को लेकर आगे की जांच की जा रही है। राउंडअप किए गए युवकों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी और बरामद सामान से संबंधित अन्य तथ्य क्या हैं, इसकी विस्तृत जानकारी पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail