जालंधर में जोरदार बारिश : दिन में छाया अंधेरा, सड़कों पर भरा पानी; ठंडी हवाएं चलने से गिरा तापमान

जालंधर– जालंधर जिले में सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। दिन में अंधेरा छा गया। आसमान में छाए काले बादलों और लगातार हो रही वर्षा के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सड़कों पर भी आवाजाही आम दिनों की तुलना में काफी कम नजर आ रही है।

जालंधर में रविवार सुबह से ही मौसम ने अचानक करवट ली। झमाझम बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने शहर के तापमान को काफी नीचे धकेल दिया है। इस अचानक आई गिरावट से लोगों को समय से पहले ही हल्की ठंड का अहसास होने लगा है।

बाजारों में कम रही चहल-पहल

बारिश और ठंड की वजह से शहर के प्रमुख बाजारों में भी आम दिनों जैसी चहल-पहल कम देखने को मिल रही है। लोग ठंड से बचने के लिए चाय की चुस्कियों और गर्म पकौड़ों का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। चाय की दुकानों और स्ट्रीट वेंडर्स के पास लोगों की भीड़ लगी हुई है।

जालंधर में सुबह से हो रही बारिश से मौसम में बदलाव आ गया है। - Dainik Bhaskar

जालंधर में सुबह से हो रही बारिश से मौसम में बदलाव आ गया है।

जालंधर में सुबह के समय आसमान में छाए बादल।
जालंधर में बारिश के बीच सड़कों से गुजरते वाहन।
जालंधर में बारिश के बीच सड़कों से गुजरते वाहन।
जालंधर के एक बाजार में सड़कों पर भरा पानी।
जालंधर के एक बाजार में सड़कों पर भरा पानी।
बारिश में सड़क से गुजरते वाहन।
बारिश में सड़क से गुजरते वाहन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail