नवंबर 2023 में मनजीत सिद्धू ने मुख्यमंत्री के ओएसडी पद से इस्तीफा दे दिया था। इसको लेकर उनकी किसी अफसर से विवाद की चर्चा रही लेकिन सरकार ने उसे खारिज कर दिया था। परगट सिंह ने सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने को AAP के खिलाफ कांग्रेस की पहली बड़ी कामयाबी बताया।
पंजाब में AAP को स्टैंड करने वालों में शामिल
मनजीत सिद्धू पहले पेशे से पत्रकार रह चुके हैं। इसके बाद जब पंजाब में AAP का विस्तार हुआ तो वह भी इसमें शामिल हो गए। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) की पंजाब यूनिट में मीडिया से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालीं। उन्हें भगवंत मान के करीबियों में से एक माना जाता था। वह उस दौर में AAP से जुड़े थे, जब पार्टी पूरी तरह स्टैंड करने के लिए स्ट्रगल कर रही थी।
सिद्धू बोले- मान ने कुर्सी, मैंने पंजाब चुना
कांग्रेस में शामिल होने के बाद पूर्व पत्रकार सिद्धू ने कहा कि AAP से दूरी बनाने के बाद वे स्वस्थ राजनीति करने के लिए सही मौके का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी व प्रियंका गांधी जिस तरह राष्ट्रीय मुद्दों को उठा रहे हैं, उससे उन्हें नई उम्मीद दिखाई दी। AAP छोड़ने और मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपने करीबी संबंधों के बारे में सिद्धू ने कहा, “मान ने अपनी कुर्सी से जुड़े रहना पसंद किया, जबकि मैंने पंजाब के साथ खड़े रहना पसंद किया।”
एक पूर्व OSD भाजपा जॉइन कर चुके
इससे पहले CM के एक और पूर्व OSD ओंकार सिंह बराड़ भी भाजपा जॉइन कर चुके हैं। वहीं मौजूदा OSD राजबीर घुम्मन ED और CBI की जांच में घिरे हुए हैं।









