अमृतसर में दहला देने वाली वारदात: घर के बाहर खड़े युवक को 3 सगे भाइयों ने मारीं 4 गोलियां, मौके पर मौत

अमृतस​र– अमृतसर में एक्टिवा साइड करने के विवाद में युवक की उसके घर के बाहर ही गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक पर 6 गोलियां चलाईं। जिनमें से सिर और पेट में 4 गोलियां लगीं। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों को तब पता चला, जब उन्हें घर के भीतर पटाखे फूटने जैसी आवाज आई। परिवार के लोग तुरंत उसे अस्पताल ले जाने लगे तो रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

युवक की हत्या के बाद विलाप करते माता-पिता और इनसेट में मृतक अमित की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskarयुवक की हत्या के बाद विलाप करते माता-पिता और इनसेट में मृतक अमित की फाइल फोटो।

हत्या के बाद विलाप करते परिजन।
हत्या के बाद विलाप करते परिजन।

घर के बाहर खड़ी की थी एक्टिवा, उसे हटाने गया मृतक युवक अमित (27) के परिजनों ने बताया कि मामला शुक्रवार देर रात का है। अमित ने अपनी एक्टिवा घर के बाहर गली में खड़ी कर रखी थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग आए और कहा कि उन्हें गाड़ी निकालनी है, वहां से अपनी एक्टिवा हटा लो। अमित ने उन्हें कहा कि वह अभी एक्टिवा हटा लेता है। इसके बाद वह उसे हटाने चला गया।

बाहर आए तो गोलियां लगने के बाद तड़प रहा था परिवार के मुताबिक इसके बाद पता नहीं क्या हुआ कि उन्हें घर के अंदर पटाखे फूटने जैसी आवाज आने लगी। वे दौड़कर बाहर आए तो अमित को गोलियां लगीं थी और वह गंभीर घायल हालत में तड़प रहा था। उन्हें नहीं पता कि दूसरे पक्ष के लोगों ने गोलियां क्यों चलाईं। मरने वाला और आरोपी एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। परिवार के मुताबिक आरोपियों में 3 सगे भाई भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

मृतक युवक अमित की फाइल फोटो।
मृतक युवक अमित की फाइल फोटो।

कत्ल को लेकर पुलिस की 3 अहम बातें…

  • पार्टी करके लौटा था बेटा: अमृतसर के थाना गेट हकीमा के SHO बलजिंदर सिंह के मुताबिक, बीती रात करीब सवा 3 बजे सुनील कुमार सभरवाल पिता ने पुलिस को सूचना दी कि उनका बेटा अमित सभरवाल अपने दोस्तों के साथ पार्टी से वापस आया था और घर के बाहर खड़ा था। उस समय वह भी वहीं मौजूद थे।
  • एक्टिवा साइड करने को लेकर बहस हुई, फायर किए: पिता ने आगे बताया कि घर के बाहर रास्ते में एक्टिवा खड़ी थी। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले अभि शाह, सन्नी शाह और रितिक शाह वहां आए। उन्होंने अमित से एक्टिवा साइड में करने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। बहस के बाद अभि शाह ने अपने देसी पिस्टल से 5 से 6 फायर किए, जो अमित सभरवाल को लगीं। गोलियां लगने से अमित की मौत हो गई।
  • तीनों भाईयों पर केस, पुलिस रेड कर रही: SHO ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक्टिवा को साइड करने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में तीनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। मौके पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी चेक की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail