. पंजाब में खूनी वारदात से दहशत, घर के बाहर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर 2 की हत्या

मोगा– मोगा में घर के बाहर बैठे 4 लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई, जबिक 2 घायल हो गए। हमलावर काले रंग की स्कॉर्पियो में आए थे। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सोमवार सुबह करीब 11 बजे डीजीपी गौरव यादव घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से बात की। उन्होंने बताया कि पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

मोगा में फायरिंग के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और शटर पर गोलियों के निशान। - Dainik Bhaskarमोगा में फायरिंग के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और शटर पर गोलियों के निशान।

साथियों के साथ घर के बाहर बैठे थे साहिल

जानकारी के मुताबिक अंगदपुरा मोहल्ले के रहने वाले साहिल जिंदल उर्फ लंबी (32) साथियों गगन, राघव और गोरा के साथ रविवार शाम लगभग 7:15 बजे अपने घर के बाहर बैठे थे। इस दौरान स्कॉर्पियो आकर रुकी, जिसमें सवार युवकों के पास हथियार थे। उन्होंने पहले पता पूछा और फिर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।

2 की हालत नाजुक, ICU में भर्ती

गोलियां लगते ही चारों युवक लहूलुहान होकर गिर गए और हमलावर फरार हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायलों को मेडिसिटी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद गगन (44) को मृत घोषित कर दिया। वहीं देर रात साहिल जिंदल ने लुधियाना स्थित डीएमसी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए।

एसएसपी सरताज सिंह चाहल घटनास्थल पर पहुंचे

वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी सरताज सिंह चाहल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर अपने कब्जे में ले लिए।

DGP बोले- 5 आरोपी गिरफ्तार किए

मौके पर पहुंची डीजीपी गौरव ने कि इस गोलीबारी में 4 लोग घायल हुए थे, जिनमें से दो की मौत हो गई। 5 आरोपियों पुनीत गाबा, किरण पाल सिंह, कुलविंदर सिंह, बलजीत कौर और जीवन सिंह को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

DGP ने कहा- गैंगस्टरवाद को बढ़ने नहीं देंगे

पुलिस अब वारदात में शामिल बाकी लोगों और आरोपियों की मदद करने वालों की तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज से भी जांच की जा रही है। पंजाब में गैंगस्टरवाद और अपराध को किसी भी कीमत पर बढ़ने नहीं दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail