अभिषेक और सूर्यवंशी ने मचाया तूफान : रिकॉर्ड साझेदारी से भारत की धांसू जीत; सीरीज पर कब्जा

india vs new zealand 3rd t20i live score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी-20 वेंलिग्टन में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 198 रन बनाए हैं। डेरिल मिचेल ने 89 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए। हालांकि वह शतक से चूक गए। भारतीय गेंदबाजों को उम्मीद के मुताबिक विकेट नहीं मिले। अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले भारत ने लगातार तीसरी बार टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में 3 बदलाव किए हैं।

टॉस जीतकर श्रेयस अय्यर ने कहा- वेलिंगटन में तेज हवा चल रही है और हमें उसी हिसाब से खुद को ढालना होगा। कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनमें सुधार की जरूरत है। जरूरत पड़ने पर हर खिलाड़ी ने जिम्मेदारी उठाई है, जो एक बेहतरीन टीम की निशानी है। भारत की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। श्रेयस का मानना ​​है कि टीम के सभी खिलाड़ी इतने समझदार हैं कि वे जानते हैं कि उन्हें क्यों नहीं खिलाया जा रहा है और मुझे उम्मीद है कि जब भी जरूरत पड़ेगी, वे खेलने के लिए तैयार रहेंगे।

सैंटनर ने कहा- पिच अच्छी लग रही है, जिस पर थोड़ी रफ़्तार और उछाल है। हम भी पहले गेंदबाजी ही चुनते। मुझे लगता है कि हवा उतनी तेज नहीं है। मैदान के डाइमेंशन अलग हैं, इसलिए उन्होंने परिस्थितियों के अनुसार ढलने पर जोर दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत की टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले दम पर मैच जिता सकते हैं। सैंटनर ने बताया कि टीम में तीन बदलाव हुए हैं। स्मिथ, हेनरी और फर्ग्यूसन बाहर हैं, जबकि मिल्ने, जैमीसन और फिशर को शामिल किया गया है।

T20I में पहली गेंद पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

टी20 इंटरनेशनल में पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार छक्का लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अभिषेक शर्मा शीर्ष पर हैं। भारतीय ओपनर ने अब तक 8 बार यह कारनामा किया है। इस सूची में सूर्यकुमार यादव भी शामिल हैं।

  • 8 बार – अभिषेक शर्मा (भारत)
  • 6 बार – शफीकुल्लाह शिनवारी (अफगानिस्तान)
  • 5 बार – सूर्यकुमार यादव (भारत)
  • 4 बार – पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड)
  • 4 बार – कॉलिन मुनरो (न्यूजीलैंड)
  • 4 बार – मोहम्मद नवीद (यूएई)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail