अमेरिका में नगर कीर्तन के दौरान खूनी तांडव! दो गुटों में फायरिंग-चाकूबाजी, तलवारें चलीं; 2 घायल

कैलिफोर्निया- अमेरिका के कैलिफोर्निया में नगर कीर्तन के दौरान हिंसा हुईं। यहां 2 दिन फायरिंग और चाकूबाजी की घटनाएं हुईं। सटर काउंटी में आयोजित 47वें वार्षिक नगर कीर्तन में शनिवार को फायरिंग हुई। वहीं रविवार को चाकूबाजी में 2 लोग घायल हो गए।

पुलिस ने चाकूबाजी करने के मामले में सैक्रामेंटो निवासी दविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। वहीं, फायरिंग मामले में एक संदिग्ध की पहचान की गई है। सटर काउंटी शेरिफ कार्यालय दोनों घटनाओं के आपस में जुड़े होने की जांच कर रहा है।

कैलिफोर्निया में हिंसा की तस्वीरें, देखिए …अमेरिका के कैलिफोर्निया में नगर कीर्तन के दौरान तलवारें चलाते युवक। - Dainik Bhaskar

 

कैलिफोर्निया में नगर कीर्तन के दौरान मौजूद भीड़ हाथों में तलवारें लिए हुए।
कैलिफोर्निया में नगर कीर्तन के दौरान मौजूद भीड़ हाथों में तलवारें लिए हुए।

कैलिफोर्निया में नगर कीर्तन के दौरान भाला और तलवारें चलाईं गईं, जिसमें 2 लोग घायल हो गए।
कैलिफोर्निया में नगर कीर्तन के दौरान भाला और तलवारें चलाईं गईं, जिसमें 2 लोग घायल हो गए।

दोनों मामलों में क्या हुआ, जानिए…

सिख गुरुद्वारा के सामने पार्किंग में फायरिंग हुई

47वें वार्षिक नगर कीर्तन और मेले में युबा सिटी समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। सटर काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, 31 अक्टूबर को तिएरा बुएना रोड स्थित सिख गुरुद्वारा के सामने पार्किंग लॉट-ए में फायरिंग की सूचना मिली थी।

एक संदिग्ध की पहचान हुई

इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। अधिकारियों ने एक संदिग्ध की पहचान कर ली है और मामले की जांच जारी है। पुलिस मामले से जुड़े सबूत जुटा रही है।

नगर कीर्तन के समापन के दौरान चाकूबाजी

1 नवंबर को नगर कीर्तन के समापन के दौरान चाकूबाजी की घटना हुई। इसमें 2 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने सैक्रामेंटो निवासी 28 वर्षीय दविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। उस पर हत्या के प्रयास, गंभीर शारीरिक चोट पहुंचाने और घातक हथियार से हमला करने सहित कई गंभीर अपराधों के संदेह में कार्रवाई की गई है।

घायल का मेडिकल सेंटर में चल रहा इलाज

आरोपी को सटर काउंटी जेल में रखा गया है। घायलों में से दूसरे व्यक्ति की हालत स्थिर बताई गई है। उसका इलाज यूसी डेविस मेडिकल सेंटर में चल रहा   है।

दोनों घटनाओं के संबंध की जांच कर रही पुलिस

सटर काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, दोनों मामलों की जांच जारी है। जांचकर्ता सिख गुरुद्वारे के प्रबंधन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि घटनाओं में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail