काली थापर को हिंदू तख्त माँ काली मंदिर पटियाला का पंजाब प्रभारी नियुक्त

जालंधर। हिंदू तख्त माँ काली मंदिर पटियाला की ओर से संगठन का विस्तार करते हुए काली थापर को पंजाब प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने काली थापर को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माँ काली का आशीर्वाद सदैव उनके साथ बना रहे और वह संगठन की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

संगठन की ओर से जारी पदाधिकारियों की सूची के अनुसार सरपरस्त के रूप में गुज्जर मर चौटाला, राजेश पदम्, राजिन्द्र थापर, मोहन लाल पदम्, बंटी कपूर, मनोहर लाल सोंधी, सतीश पदम् और योग राज सोंधी को जिम्मेदारी दी गई है। चेयरमैन नंद लाल चौटाला, सीनियर उप चेयरमैन पूरन नाहर तथा उप चेयरमैन रजनीश बग्गा नियुक्त किए गए हैं। वहीं प्रधान पद की जिम्मेदारी बब्बू लहोरा को दी गई है। काली थापर को सीनियर उप प्रधान और काली गिल को उप प्रधान बनाया गया है।

इसी प्रकार महासचिव के रूप में लाडी थापर, सचिव रोहित थापर तथा सहायक सचिव प्रीतम सोंधी को नियुक्त किया गया है। कैशियर केवल लहोरा, उप कैशियर तुलसी दास सोंधी और सहायक कैशियर बोबी थापर बनाए गए हैं। प्रेस सेक्रेट्री की जिम्मेदारी अर्जून थापर को दी गई है। संगठन से जुड़ी अन्य जिम्मेदारियों में भगवान वाल्मीकि सेवक समिति बस्ती गुंजा जालंधर से उषा सोंधी सहित शिमला सभ्रवाल, कमला सभ्रवाल, बबली सोंधी, माया सहोता, सुषमा थापर, रजनी थापर, योगेश मल्होत्रा, विनोद अटवाल, बोबन थापर, लव थापर और सागर नाहर के नाम शामिल हैं।

पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पंजाब प्रभारी काली थापर को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि संगठन धार्मिक, सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेगा। इस अवसर पर माँ काली से काली थापर सहित सभी पदाधिकारियों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail