गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस का BJP पर निशाना : जालंधर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, बोले- किसान-जवान की अनदेखी कर रही सरकार

जालंधर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने की प्रेस वार्ता।

जालंधर-  जालंधर में जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष राजिंदर बेरी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सर्वधर्म समभाव के सिद्धांतों तथा शास्त्री जी के देश के प्रति योगदान को याद किया।

राजिंदर बेरी ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसात्मक आंदोलन के जरिए देश को आजादी की राह दिखाई। उनके सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी समाज को दिशा देने में प्रासंगिक हैं।

उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देकर देश के किसानों और सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों का मनोबल बढ़ाया। उनकी सादगी और विचार आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक हैं।

गांधी और शास्त्री के जीवन मूल्यों को अपनाने का आह्वान

विधायक अवतार सिंह जूनियर ने युवाओं से गांधी और शास्त्री के जीवन मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता और संघर्ष को मजबूत करने की जरूरत है। विधायक बावा हैनरी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा शासन में किसान और जवान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी ने किसानों को देश की ताकत माना था, जबकि आज किसान अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करने को मजबूर हैं।

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की भी भागदारी दिखी

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की भी भारी भागीदारी देखने को मिली। जिला अध्यक्ष शहरी महिला कांग्रेस अनुराधा बंगा, डॉ. जसलीन सेठी, सुरजीत कौर, सरबजीत कौर, सिमरन, रणजीत कौर, रजनी बाला, शबनम, रवीना बंगा, रणजीत कौर राणो, सुखविंदर कैले, वंदना मेहता, रजनी मित्तल, परवीन कुमारी, चंद्र कांता, आशा अग्रवाल, नीलम और बलजीत कौर सहित अन्य महिला कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail