अमृतसर बॉर्डर पर BSF का बड़ा एक्शन: करोड़ों की हेरोइन और 1 किलो ICE जब्त

अमृतसर– अमृतसर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अलग-अलग मामलों में 9.815 किलो हेरोइन और 1.07 किलो ICE (सिंथेटिक ड्रग) जब्त की है। जवानों को यह नशीला पदार्थ गश्त और तलाशी अभियान के दौरान मिला। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 8 अक्टूबर को बीएसएफ की 200वीं बटालियन के जवानों ने सहरान सीमा चौकी के पास तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें 1.07 किलो ICE बरामद हुई। जब्त पैकेट को घरिंडा पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने नशीले पदार्थ को जांच के लिए लैब भेज दिया है।

मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस खेप से जुड़े लोगों की पहचान करने में जुटी है।

2 दिन पहले भी मिली थी हेरोइन

इससे पहले 7 अक्टूबर को बीएसएफ जवानों ने राजाताल और महावा इलाके में गश्त के दौरान हेरोइन के दो पैकेट बरामद किए थे। जांच में पहले पैकेट से 4.990 किलो और दूसरे से 4.825 किलो हेरोइन मिली। दोनों पैकेटों में कुल 9.815 किलो हेरोइन थी। पुलिस ने नशीले पदार्थ को जब्त कर दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए हैं।

नेटवर्क की जांच कर रही पुलिस

बीएसएफ और पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि सीमा पार से नशीले पदार्थों की खेप किसने भेजी थी और इसे आगे कहां पहुंचाया जाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail