चंडीगढ़ के सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा मौजूद रहे।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष पद पर परगट सिंह की नियुक्ति के बाद इस समारोह को पार्टी के भीतर एकजुटता का संदेश देने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। पंजाब कांग्रेस में पिछले कुछ समय से नेतृत्व में बदलाव, संगठन में जिम्मेदारियों के बंटवारे और वरिष्ठ नेताओं के बीच मतभेदों को लेकर चर्चाएं होती रही हैं।
ऐसे में पार्टी के प्रमुख नेताओं का एक मंच पर जुटना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस के सामने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की चुनौती है। समारोह के जरिए पार्टी ने यह संदेश देने की कोशिश की कि सभी वरिष्ठ नेता संगठन को मजबूत करने के लिए साथ हैं।









