संजु सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट को लिए 35 गेंदों पर 93 रन की साझेदारी बनाई। अभिषेक शर्मा 29 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल ने मीडिल ऑर्डर में 24 रन की उपयोगी पारी खेली। नमन धीर ने 280 के स्ट्राइक रेट से 42 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के लगाए। संजू सैमसन ने 67 रन की पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए।
न्यूजीलैंड की तरफ से माइकल ब्रेसवेल और मिचेल सैंटनर ने 2-2 विकेट लिए। जबकि एडम मिल्ने और लॉकी फर्ग्युशन को 1-1 विकेट मिला।
दूसरी पारी में बल्लेबाजी मुश्किल
प्लेयर ऑफ द मैच संजू सैमसन ने कहा- बहुत अच्छा लग रहा है। हम अभी उसी पल में हैं, जब हमने मैच जीता है। आप टीम के लिए कितना भी योगदान दें, जीत मिलने पर अच्छा महसूस होता है। पूरी टीम के सभी खिलाड़ियों ने शानदार योगदान दिया। अभिषेक के साथ बातचीत को लेकर कहा कि हमारी बातचीत तो होती है, लेकिन उसका कोई खास मतलब नहीं होता। हम बस गेंद को देखते हैं और पूरी ताकत से उसे हिट करते हैं।
उन्होंने कहा कि गेंद काफी स्विंग हो रही थी। दरअसल, दूसरी पारी में तो स्विंग कुछ ज्यादा ही थी। हालांकि, पिच से गेंद अच्छे से बल्ले पर आ रही थी, इसलिए हम अपनी बल्लेबाजी की तकनीक और संतुलन बनाए रखने की कोशिश कर रहे थे। विकेटकीपिंग करते समय ही मैंने अपनी रणनीति को समझ लिया था, लेकिन जब मैं बल्लेबाजी करने उतरा, तो परिस्थितियां पूरी तरह अलग थीं।
इससे पहले भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। कीवी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने अपने घर में भारत के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया।
कीवी टीम की तरफ से ग्लैन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 82 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। फिन एलन ने 45 रन बनाए। डेरिल मिचेल 28, बेवन जैकब्स 31 और टिम साइफर्ट ने 24 रन बनाए।
भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला। जबकि 4 साल बाद टी-20 क्रिकेट में वापसी करने वाले भुवनेश्वर को कोई विकेट नहीं मिला।









