जालंधर में पुलिसकर्मी का हाईवोल्टेज ड्रामा! सड़क पर बेसुध पड़ा मिला, वीडियो ने मचाया हड़कंप

जालंधर– पंजाब पुलिस जहाँ एक ओर पूरे प्रदेश में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान चलाकर नशे पर नकेल कसने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं जालंधर से आई एक तस्वीर ने पुलिस महकमे के इन दावों की पोल खोलकर रख दी  है। यहाँ पीसीआर (PCR) में तैनात एक पुलिस कर्मचारी दिन-दिहाड़े सड़क किनारे शराब के नशे में पूरी तरह बेसुध पड़ा मिला, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दिन-दिहाड़े और वो भी सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम माने जाने वाले कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाहर पुलिसकर्मी की इस हालत को देखकर राहगीर भी हैरान रह गए। वीडियो वायरल होने के बाद आम जनता में भारी आक्रोश है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जो विभाग शहर को नशा मुक्त कराने का जिम्मा उठाए हुए है, जब उसके अपने ही नुमाइंदे ऐसी हरकतों में लिप्त होंगे तो कानून-व्यवस्था पर जनता का विश्वास कैसे कायम रहेगा।

जालंधर कोर्ट कॉम्पलेक्स के रोड पर नशे में धुत मुलाजिम। - Dainik Bhaskarजालंधर कोर्ट कॉम्पलेक्स के रोड पर नशे में धुत मुलाजिम।

कोर्ट कॉम्प्लेक्स के सामने पड़ा मिला मुलाजिम

वायरल वीडियो में दिख रहे पुलिस कर्मचारी की पहचान पीसीआर दस्ते में तैनात गुरजीत सिंह के रूप में हुई है। यह शर्मनाक वाकया शहर के सबसे संवेदनशील इलाकों में से एक, कोर्ट कॉम्प्लेक्स के ठीक सामने का है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वर्दीधारी कर्मचारी नशे में इस कदर धुत है कि उसने अपना मानसिक व शारीरिक संतुलन पूरी तरह खो दिया है और उसे अपने आसपास का कोई होश नहीं है।

खुले दरवाजे की ‘पंजाब पुलिस’ लिखी कार और अंदर रखा कैन

घटनास्थल का दृश्य गंभीर सवाल खड़े करता है। बेसुध पड़े कर्मचारी के ठीक पास सफेद रंग की एक स्विफ्ट कार खड़ी है, जिस पर ‘पंजाब पुलिस’ लिखा हुआ है। गाड़ी के चालक की तरफ का दरवाजा खुला था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि नशे की हालत में कार से उतरते ही कर्मचारी सीधे सड़क पर जा गिरा। कार की अगली सीट पर ‘Police’ लिखा ऑफिशियल टैग टंगा है और पास में ही एक बड़ा प्लास्टिक का कैन भी रखा दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail