भाजपा जालंधर शहरी के प्रेस सचिव नियुक्त हुए कुमार बृजेश, पार्टी नेतृत्व का जताया आभार

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में जिम्मेदारी सौंपते हुए कुमार बृजेश को भाजपा जालंधर शहरी का प्रेस सचिव नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर कुमार बृजेश ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और जिला पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

कुमार बृजेश ने इस जिम्मेदारी के लिए भारतीय जनता पार्टी के हाईकमान, सरदार केवल सिंह ढिल्लों, संगठन महामंत्री मंत्री श्रीनिवासुलु जी और भाजपा जालंधर शहरी के जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की का विशेष रूप से धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भाजपा की नीतियों और जनहित से जुड़े कार्यों को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

कुमार बृजेश ने कहा कि संगठन की मजबूती, पार्टी की विचारधारा के प्रचार-प्रसार और जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि वह पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail