मेयर विनीत धीर, डिप्टी मेयर और कैंट से आप की हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा के साथ युवा कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। यहां प्रदर्शन के दौरान युवा, महिलाएं, अधेड़ अपने-अपने ग्रुपों में नारेबाजी करते दिखे। धरने में मोदी के खिलाफ प्रदर्शन से ज्यादा वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने की ज्यादा होड़ दिखी।

पीएम मोदी के पुतले का आप कार्यकर्ताओं ने निकला मार्च।

आप की महिला कार्यकर्ता छांव ढूंढती नजर आईं
पुतला फूंकने आए आप कार्यकर्ता माचिस लाना भूले
धरना-प्रदर्शन के दौरान पुतला फूंकने की बारी आई तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के पास माचिस नहीं निकली। इस पर एक कार्यकर्ता धरने से बाहर आया किसी से माचिस मांगकर लाया। इसके बाद मेयर विनीत धीर ने पीएम के पुतले को आग लगाई।

पुतला जलाने के बाद आप के युवा कार्यकर्ता पुतला उठाकर ले गए। कंधे पर पुतले को घुमाते हुए कहा कि ये पीएम की अर्थी निकाल रहे हैं। आप के युवा कार्यकर्ताओं ने राम-नाम सत्य है कहते हुए पुतले को कंधे पर उठाकर घुमाया।
ट्रैफिक डायवर्जन का नहीं था प्लान, जाम लगा
शहीद भगत सिंह जैसे व्यस्त चौक और स्कूलों में छुट्टी के वक्त हुए प्रदर्शन में ट्रेफिक डायवर्जन नहीं था। हालांकि पुलिस तैनात रही और फंसे वाहनों को निकालती रही। इससे पंजपीर चौक, रेलवे रोड, फगवाड़ा मार्केट, प्रताप बाग की तरफ से आने वाला ट्रेफिक एक जगह ही एकत्रित हो गया। इससे रेलवे रोड, मदन फ्लोर मिल चौक तक लंबा जाम लग गया। धरने के 20 मिनट बाद भी लोग जाम में फंसे रहे।









