जालंधर– जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर मंगलवार को पंजाबी सूफी गायक बूटा मोहम्मद की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। उनकी कार को एक तेज रफ्तार ट्रॉले ने टक्कर मार दी। जिस समय हादसा हुआ, उस समय सिंगर बूटा मोहम्मद अपने परिवार के साथ कार में मौजूद थे।
टक्कर लगते ही उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, कार में सवार किसी व्यक्ति को कोई गंभीर चोट नहीं लगी। मौके पर दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई और जमा लोगों ने हंगामा भी किया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और हाईवे पर यातायात को सुचारू किया। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में किसी की तरफ से शिकायत नहीं दी गई है।









