वार्ड स्तर से राजनीति की शुरुआत कर युवा मोर्चा में निभाई विभिन्न जिम्मेदारियां, पार्षद का चुनाव भी लड़ चुके हैं

जालंधर। भारतीय जनता पार्टी ने हिमांशु शर्मा को भाजपा जालंधर का सचिव नियुक्त किया है। हिमांशु शर्मा ने अपनी राजनीतिक यात्रा वार्ड स्तर से शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा में सचिव, उप प्रधान वह महामंत्री के पद पर कार्य करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई और शहर में अपनी पहचान बनाई।

हिमांशु शर्मा भाजपा की टिकट पर पार्षद पद का चुनाव भी लड़ चुके हैं। पार्टी के प्रति सक्रियता और संगठनात्मक कार्यों में भागीदारी के चलते वह लगातार राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने पार्टी द्वारा सौंपी गई विभिन्न जिम्मेदारियों को निभाते हुए संगठन के कार्यों में योगदान दिया।

राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ हिमांशु शर्मा जालंधर की विभिन्न सामाजिक एवं अन्य संस्थाओं से भी जुड़े रहे हैं। वह समय-समय पर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी निभाते रहे हैं।

भाजपा जालंधर के सचिव के रूप में उनकी नियुक्ति को उनकी राजनीतिक यात्रा में एक नई जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है। इस नई भूमिका में उनसे संगठनात्मक गतिविधियों में भागीदारी जारी रखने तथा पार्टी के कार्यों में योगदान देने की अपेक्षा रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail