जालंधर। जालंधर कैंट हलके में सुख फाउंडेशन की ओर से आज घई अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हलका इंचार्ज श्रीमती राजविंदर थियाड़ा ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने रक्तदान करने वाले लोगों का उत्साह बढ़ाते हुए इस नेक और समाजसेवी प्रयास की सराहना की।
इस मौके पर राजविंदर थियाड़ा ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे बढ़कर मानवता की सेवा का कोई दूसरा उदाहरण नहीं हो सकता। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, ताकि जरूरत के समय किसी मरीज को रक्त की कमी के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि सुख फाउंडेशन की ओर से किए जा रहे ऐसे समाजसेवी कार्य बेहद सराहनीय हैं। इस तरह के प्रयास समाज में मानवता, आपसी सहयोग और सेवा भावना को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने रक्तदानियों के जज्बे की प्रशंसा करते हुए अन्य लोगों से भी समाज की भलाई के लिए आगे आने की अपील की।
इस कार्यक्रम में बलविंदर सिंह मोंटी, रोबिन संपला, सरबजीत, नन्नू, एकम, बब्बू और नीलकंठ ने विशेष रूप से शिरकत की।
अंत में लोगों से अपील की गई कि वे रक्तदान जैसे महान कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। आपका एक छोटा-सा प्रयास किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने के साथ-साथ उसके परिवार की खुशियां भी लौटाने का माध्यम बन सकता है।









