BREAKING NEWS: CM मान के OSD मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: CBI की FIR पर रोक से इनकार, सख्त कार्रवाई से एजेंसी को रोका

चंडीगढ़-CM भगवंत मान के ऑफिस में कथित करप्शन के मामले में पंजाब सरकार को झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने CBI को FIR पर सख्त कार्रवाई न करने को कहा है।

कोर्ट ने CBI को नोटिस भी जारी किया है। यह जांच पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर हो रही है। जिसमें CM के OSD राजबीर घुम्मन समेत अन्य आरोपियों पर आरोप है कि वह CM ऑफिस में ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर नीतिगत मामले में दखलअंदाजी कर करप्शन कर रहे थे। इस मामले में CBI ने कुछ दिन पहले CM के चंडीगढ़ स्थित कैंप ऑफिस में भी रेड की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail