2813 परिवारों को सरकार का तोहफा, घरों के मालिकाना हक के कार्ड बांटे

नकोदर– पंजाब सरकार की ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत जालंधर जिले में नकोदर ब्लॉक के गांवों में 2813 परिवारों को प्रॉपर्टी कार्ड दिए गए। विधायक बीबी इंद्रजीत कौर मान ने ये कार्ड बांटे।

गांव माऊवाल, धालीवाल, चक्क वेंडल, हेयर और जहांगीर में कार्यक्रम हुए। योजना के तहत गांवों और शहरों में लाल लकीर के भीतर बने घरों में रहने वाले लोगों को कानूनी मालिकाना हक दिया जा रहा है।

सरकार गांव-गांव जाकर लोगों का मालिकाना हक दे रही

विधायक इंद्रजीत कौर मान ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार गांव-गांव जाकर लोगों को उनके घरों का मालिकाना हक दे रही है। उन्होंने कहा कि पहले लाल लकीर के भीतर रहने वाले लोगों के पास मालिकाना हक का पक्का दस्तावेज नहीं था। इस वजह से उन्हें बैंक से कर्ज लेने और सरकारी व निजी कामों में दिक्कत होती थी।

नकोदर विधायक इंद्रजीत कौर मान।
नकोदर विधायक इंद्रजीत कौर मान।

ये अधिकारी और पदाधिकारी रहे मौजूद

उन्होंने कहा कि अब परिवार मालिकाना हक के आधार पर अपनी जरूरतों से जुड़े काम कर सकेंगे। कार्यक्रम में जिला परिषद चेयरमैन दर्शन सिंह टाहली, ब्लॉक समिति नकोदर के चेयरमैन चरणजीत सिंह, तहसीलदार गुरप्रीत सिंह, नायब तहसीलदार बलजोत सिंह, कानूनगो और पटवारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail