BREAKING LIVE : भाजपा और शिरोमणि अकाली दल 6 साल बाद फिर साथ : 2027 विधानसभा चुनाव साथ लड़ेंगे : अमित शाह-सुखबीर बादल ने दिल्ली में ऐलान किया

लुधियाना–  भाजपा और शिरोमणि अकाली दल 6 साल बाद फिर साथ आए हैं। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में गृहमंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन का ऐलान किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल भी मौजूद हैं। दोनों दल मिलकर पंजाब में मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

दोनों पार्टियां मिलकर 1997, 2007 और 2012 यानी 3 बार पंजाब में सरकार बना चुकी हैं। कृषि सुधार कानूनों को लेकर सितंबर 2020 में 24 साल बाद दोनों का गठबंधन टूट गया था।

इसके बाद 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में पंजाब की 117 सीटों में से अकाली दल 3 और भाजपा महज 2 सीटें ही जीत सकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail