क्लाउड पार्टिकल स्कैम की आंच राज्यसभा सांसद तक पहुंची, ED ने सतनाम सिंह संधू को भेजा दोबारा समन; आज हो सकते पेश

जालंधर- जालंधर ED के सामने आज राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू पेश हो सकते हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने उनको 25 नवंबर को पेश होने के लिए समन भेजे हैं। बहुचर्चित व्यूनाउ (Vuenow) ग्रुप से जुड़े करोड़ों रुपए के कथित क्लाउड पार्टिकल स्कैम (पोंजी स्कीम) की जांच के लिए आंच अब राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू तक पहुंच गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) जालंधर स्थित दफ्तर में उनसे पूछताछ कर सकती है। ED सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी को व्यूनाउ ग्रुप की कंपनियों से सतनाम सिंह संधू या उनसे जुड़ी संस्थाओं को कथित तौर पर कुछ फंड ट्रांसफर होने के सुराग मिले हैं। इसी कड़ी में ED इन वित्तीय लेन-देन के सोर्स और इसके पीछे के उद्देश्य की पुष्टि करने के लिए उनका बयान दर्ज करना चाहती है।

मनी लांड्रिंग से जुड़ा सीधी मामला दर्ज नहीं

हालांकि, इस मामले में अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि राज्यसभा सांसद को फिलहाल किसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीधी भूमिका या आरोपी के तौर पर तलब नहीं किया गया है, बल्कि लेन-देन से जुड़े तथ्यों की जांच के लिए बुलाया गया है। गौरतलब है कि जांच एजेंसी ने इससे पहले भी सतनाम सिंह संधू को समन जारी कर 12 नवंबर को जालंधर दफ्तर में पेश होने के लिए कहा था। लेकिन उस तारीख पर उनके उपस्थित न होने के कारण ईडी ने उन्हें दोबारा समन भेजकर आज (25 नवंबर) पेश होने के निर्देश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail