पंजाब पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 31 IPS-PPS अफसरों के तबादले; 3 पुलिस कमिश्नर और 12 SSP बदले

लुधियाना– पंजाब सरकार ने चुनाव से पहले बुधवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया। सरकार ने 25 IPS और 6 PPS अफसरों समेत कुल 31 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

ED की जांच के घेरे में आए लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा का तबादला कर उन्हें रोपड़ रेंज का DIG लगाया गया है। इसके साथ सरकार ने 12 SSP बदले हैं।

सरकार ने 12 SSP बदले

सुरेंद्र लांबा को SSP संगरूर, चरणजीत सिंह को SSP लुधियाना रूरल, रजवोत ग्रेवाल को SSP विजिलेंस ब्यूरो पंजाब, अंकुर गुप्ता को SSP फरीदकोट, अश्विनी गोत्याल को SSP फिरोजपुर, वत्सला गुप्ता को SSP एसबीएस नगर, डॉ. प्रज्ञा जैन को SSP अमृतसर रूरल, तुषार गुप्ता को SSP गुरदासपुर, अजय गांधी को SSP तरनतारन, मनिंदर सिंह को SSP रोपड़ और भूपिंदर सिंह को SSP मलेरकोटला लगाया गया है।

स्वपन शर्मा को ED ने तलब किया

IPS अधिकारी स्वपन शर्मा को ED ने दो अलग-अलग मामलों में समन जारी किए हैं। पहला समन अक्टूबर 2026 में मुख्यमंत्री भगवंत मान के वायरल वीडियो की कथित फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार करने के मामले में जारी हुआ था। ED इस मामले में कथित तौर पर हुए 10 लाख रुपए के लेन-देन की जांच कर रही थी।

वहीं, दूसरा समन 23 नवंबर में निलंबित DIG हरचरण सिंह भुल्लर के रिश्वत और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जारी किया गया है। ED ने उन्हें 27 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail