मोगा में कलयुगी बेटे ने पिता को गोली से उड़ाया, नशे के लिए पैसे मांगने पर करता था झगड़ा

मोगा– मोगा में एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना देर रात टांगे वाली गली में हुई। परिजनों का आरोप है कि बेटे ने उसकी हत्या की है। 70 वर्षीय कुलदीप सिंह के पेट में गोली लगी थी।

परिवार का कहना है कि हैप्पी नशे का आदी था और अकसर पिता से नशे के लिए पैसे मांगता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारण और इसमें किसकी भूमिका है, यह जांच के बाद पता चलेगा।

पिता से झगड़ा करता रहता था आरोपी

मृतक की बेटी राजिंदर कौर ने बताया कि उनकी 4 बहनें हैं। सभी की शादी हो चुकी है। आज सुबह 8:30 बजे मुझे छोटी बहन का फोन आया कि पिता बिस्तर से नहीं उठ रहे हैं। मां ने उसे फोन किया था। मेरी मोगा में ही शादी हुई है।

आरोपी की बहन ने कहा कि यह बात पति को बताई। उन्हें वहां भेजा तो हत्या की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि शादी के बाद से ही हैप्पी पिता से झगड़ा करता रहता है और नशे के लिए पैसे मांगता था।

पत्नी ने कहा-गोली चलने की आवाज नहीं आई

मृतक की पत्नी ने बताया कि रात को गोली चलने की आवाज नहीं आई। मैं सो रही थी। मेरा बेटा भी घर पर ही थी। आरोपी की मां ने कहा कि बेटे का किसी लड़की से संबंध है। वह घर पर भी कम ही रहता है। वारदात के बाद से वह घर से भाग गया है।

मोगा में हत्या की वारदात की जानकारी देती मृतक की बेटी राजिंदर कौर। - Dainik Bhaskarमोगा में हत्या की वारदात की जानकारी देती मृतक की बेटी राजिंदर कौर।

मोगा में हत्या की घटना के बाद परिजनों के बयान लेता पुलिसकर्मी।
मोगा में हत्या की घटना के बाद परिजनों के बयान लेता पुलिसकर्मी।

पुलिस बोली-परिजनों के बयान लेकर होगी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि सुबह बुजुर्ग की मौत की जानकारी मिली थी। घटनास्थल का मुआयना करने पर पता चला कि मृतक के पेट में गोली लगी है। यह हत्या का मामला लग रहा है। परिजनों के बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटनास्थल से गोली का एक खोल भी बरामद किया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया गया है। इसके साथ ही आरोपी की तलाश में पुलिस टीम रेड कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail