जालंधर में एक्साइज विभाग का एक्शन, अवैध शराब के साथ आरोपी परिवार जांच के घेरे में

जालंधर– जालंधर के ईश्वर नगर में गुरुवार को एक्साइज विभाग की टीम ने रेड की। इस दौरान लाडी नामक व्यक्ति के घर से 111 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। एक्साइज इंस्पेक्टर मनजीत सिंह के अनुसार, बरामद शराब में मैकडॉवेल नंबर वन की 59 बोतलें, रॉयल स्टैग की 17 बोतलें, ऑफिसर चॉइस की 14 बोतलें, पंजाब किंग की 9 बोतलें, सिग्नेचर की 3 बोतलें और आरसी की 3 बोतलें शामिल हैं। छापेमारी के दौरान आरोपी लाडी घर से फरार मिला, जबकि उसकी पत्नी को फिलहाल राउंडअप किया गया है। बरामदगी के बाद मामले की सूचना भार कैंप पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एफआईआर दर्ज करने सहित आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।
जालंधर के ईश्वर नगर में अवैध शराब को कब्जे में लेते एक्साइज विभाग के कर्मचारी। - Dainik Bhaskarजालंधर के ईश्वर नगर में अवैध शराब को कब्जे में लेते एक्साइज विभाग के कर्मचारी।

जानकारी देते एक्साइज इंस्पेक्टर मनजीत सिंह।
जानकारी देते एक्साइज इंस्पेक्टर मनजीत सिंह।

आरोपी पर पहले से तस्करी के मामले दर्ज

इंस्पेक्टर मनजीत सिंह ने बताया कि आरोपी लाडी के खिलाफ पहले भी अंग्रेजी शराब से जुड़े कई मामले और एफआईआर दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि कानून के तहत संबंधित धाराओं के साथ बोतलों पर स्कैनर व होलोग्राम मिटाए होने को लेकर भी कार्रवाई की जाएगी, जिसे गैर-जमानती अपराध के दायरे में माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail