पाकिस्तान में फिर लापता हुए भारतीय श्रद्धालु, 3 सिख यात्रियों का नहीं मिला सुराग

अमृतसर– गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पाकिस्तान स्थित गुरुधामों के दर्शनों के लिए गए सिख श्रद्धालुओं के जत्थे में से तीन श्रद्धालु लापता हो गए हैं। ये तीनों व्यक्ति पंजाब के अलग-अलग जिलों से संबंधित हैं।

तीनों 25 नवंबर को श्री ननकाना साहिब से गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब जाते समय जत्थे से अलग हो गए, जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार 24 नवंबर को अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते कुल 2,339 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना हुआ था। इस जत्थे के साथ श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गजभी गए थे।

सिख जत्थे को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने रवाना किया था। - Dainik Bhaskarसिख जत्थे को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने रवाना किया था।

जत्था 22 नवंबर को ननकाना साहिब पहुंचा था और 23 व 24 नवंबर को वहीं ठहरा था। इसके बाद 25 नवंबर को जब जत्था पंजा साहिब के लिए रवाना हुआ, तो रास्ते में तीन श्रद्धालु लापता हो गए।

लापता हुए तीनों श्रद्धालुओं की पहचान कर ली गई है, जिनकी पहचान बिकर सिंह निवासी जालंधर, बिक्रमजीत सिंह निवासी तरनतारन और हरप्रीत सिंह निवासी अमृतसर के तौर पर हुई है।

पाकिस्तान की ओर जाते सिख श्रद्धालु। फाइल फोटो
पाकिस्तान की ओर जाते सिख श्रद्धालु। फाइल फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail