इस पर कार्यकर्ताओं ने भी परगट सिंह को आश्वस्त किया कि वे पूरे पंजाब की कमान संभालें, कैंट हलके से जीत दर्ज कराना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
जालंधर कैंट में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक के दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों और जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि 2027 में पंजाब में कांग्रेस की वापसी के लिए अभी से कमर कसनी होगी। प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की जनहितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का जिम्मा पूरी निष्ठा से उठाना होगा।

ऐतिहासिक जीत दिलाकर विधानसभा भेजेंगे
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं का उत्साह देखने लायक था। कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से सरदार परगट सिंह का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और राज्य स्तर पर नेतृत्व संभालने पर ध्यान दें। जालंधर कैंट हलके की जिम्मेदारी सभी कार्यकर्ता मिलकर उठाएंगे और उन्हें पहले से भी बड़ी ऐतिहासिक जीत दिलाकर विधानसभा भेजेंगे।
कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करेंगे
कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करेंगे और घर-घर जाकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर नागरिक तक पहुंचाई जाएगी।
शासन व्यवस्था से पूरी तरह निराश हो चुकी है
पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार पर भी निशाना साधा। बैठक में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जनता मौजूदा नीतियों और शासन व्यवस्था से पूरी तरह निराश हो चुकी है। पंजाब को आज एक मजबूत, जवाबदेह और जनहितैषी सरकार की सख्त जरूरत है, जो केवल कांग्रेस ही दे सकती है।









