कोलकाता-मुंबई फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, उड़ान से पहले टॉयलेट में मिला सनसनीखेज नोट

कोलकाता– एअर इंडिया की कोलकाता-मुंबई फ्लाइट को बुधवार सुबह हाईजैक करने की धमकी मिली। विमान के टॉयलेट में मिले एक नोट में लिखा था कि सुबह 11:10 बजे प्लेन हाईजैक कर लिया जाएगा। नोट मिलते ही क्रू ने पायलट को इसकी जानकारी दी। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को अलर्ट किया।

इसके बाद विमान को कोलकाता एयरपोर्ट के आइसोलेशन बे में ले जाया गया। यहां सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की जांच शुरू की। विमान में उस समय 93 यात्री और 5 क्रू मेंबर सवार थे।

एअर इंडिया का एयरबस A320neo कोलकाता से मुंबई जाने के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान क्रू मेंबर को टॉयलेट में यह धमकी भरा नोट मिला। फिलहाल एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। प्लेन विस्तारा की लिवेरी के साथ ऑपरेट कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail