लुधियाना में गुरुद्वारे के पास चली गोली, युवक की पीठ में लगी : हंसी-मजाक में पिस्टल से अचानक हुआ फायर

लुधियाना– लुधियाना के हरगोबिंद नगर रोड स्थित नीले झंडे वाले गुरुद्वारे के पास बीती देर रात अहाते पर चली गोली मामले में पुलिस जांच में सामने आया है कि यह किसी रंजिश या लड़ाई-झगड़े का मामला नहीं है बल्कि हथियार दिखाने के शौक में हुआ एक्सीडेंटल फायर है। इस हादसे में 22 साल के युवक की पीठ में एक गोली लगी है, जिसका दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMC) में इलाज चल रहा है।

दही भल्ला खाते वक्त हुआ हादसा

हरकरतार कॉलोनी का रहने वाला 22 वर्षीय घायल युवक (जो फैक्ट्री में काम करता है) बीती रात अपने दोस्त विक्की और दो अन्य साथियों सहित कुल 4 लोग अहाते में बैठकर शराब पी रहे थे। दोस्तों ने खाने के लिए दही भल्ला मंगवाया था। सभी बहुत खुश थे और आपस में हंसी-मजाक का माहौल था।

लुधियाना में हरगोबिंद नगर रोड स्थित अहाता, यहां देर शाम गोली चली। - Dainik Bhaskarलुधियाना में हरगोबिंद नगर रोड स्थित अहाता, यहां देर शाम गोली चली।

घटना की जानकारी देता युवक।
घटना की जानकारी देता युवक।

हथियार देखने-दिखाने में दब गया ट्रिगर

इसी खुशी के माहौल में राम स्वरूप (सब्जी मंडी में फड़ी लगाने वाले) का लाइसेंसी वेपन (पिस्टल) बाहर निकाल लिया गया। चारों दोस्त एक-दूसरे को दिखाने लगे। इसी दौरान हथियार विक्की के हाथ में था और अचानक गलती से ट्रिगर दब गया (एक्सीडेंटल फायर)। फायर होते ही गोली सीधे 22 वर्षीय युवक की पीठ में जा लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

SHO बोले- कोई विवाद नहीं था, एक्सीडेंटल फायर है

थाना 3 के SHO गुरजीत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह बीती देर रात की घटना है। जांच में साफ हुआ है कि दोस्तों के बीच कोई झगड़ा या ऐसी कोई बात नहीं थी। यह पूरी तरह से एक्सीडेंटल फायर है, जिसमें एक ही गोली चली है। घायल का DMC में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail