ट्रक से बचने के चक्कर में टूटी रेलिंग, सड़क पर पलटी ट्राली; 130 क्विंटल आलू बिखरे, ₹4 लाख का नुकसान

जालंधर– जालंधर में आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए पलट गई। हादसे में ट्राली क्षतिग्रस्त हो गई। ट्राली में लदी आलू की बोरियां फटकर सड़क पर बिखर गईं। इससे करीब 4 लाख रुपए का नुकसान हो गया।

ट्रैक्टर ड्राइवर बलजीत ने बताया कि शुक्रवार को वह होशियारपुर के पास स्थित पाश्टा (कासटे) गांव से ट्राली में आलू लोड करके लुधियाना मंडी में बेचने के लिए जा रहा था। ट्राली में करीब 130 क्विंटल आलू लदे हुए थे।

तेज रफ्तार ट्रक अचानक आगे आ गया

ड्राइवर के अनुसार जब वह गोराया हाईवे पर पुल के नीचे बने रैंप से उतर रहा था, तभी सामने से एक तेज रफ्तार ट्रक उसके आगे आ गया। ट्रक से सीधी टक्कर बचाने के लिए ड्राइवर ने तुरंत अपना ट्रैक्टर एक तरफ मोड़ दिया।

जालंधर में आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए पलट गई।   - Dainik Bhaskarजालंधर में आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए पलट गई।

भारी-भरकम ट्राली का संतुलन बिगड़ गया

अचानक मोड़ काटने के कारण पीछे जुड़ी भारी-भरकम ट्राली का संतुलन बिगड़ गया। ट्राली लहराने लगी और देखते ही देखते रेलिंग से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में ट्राली में रखी आलू की कई बोरियां फट गईं और सारा माल सड़क पर बिखर गया।

3-4 लाख का हुआ नुकसान ड्राइवर बलजीत ने बताया कि इस हादसे में उसकी ट्राली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और आलू खराब होने से उसे करीब तीन से चार लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। फिलहाल, इस हादसे में किसी तरह के जानी नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail