कल ही अकाली दल और भाजपा में गठबंधन हुआ। जिसकी खुशी में लड्डू बांटने वालों में वह सबसे आगे थे। उत्तर प्रदेश नंबर की गाड़ियों में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (इडी) के अधिकारी जांच कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, ED की टीम एक पुराने मामले की जांच के सिलसिले में खेड़ा के घर पहुंची है। यह मामला शेलर घोटाले से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।इस संबंध में ED के पास पहले से ट्रायल चल रहा था।
सूत्रों के मुताबिक, ED की टीम एक पुराने मामले की जांच के सिलसिले में खेड़ा के घर पहुंची है। यह मामला शेलर घोटाले से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।इस संबंध में ED के पास पहले से ट्रायल चल रहा था।
सुखबीर बादल से की थी मीटिंग
नवंबर 2026 के बीच में, खेड़ा और SAD लीडर एन.के. शर्मा ने सुखबीर सिंह बादल के साथ खरड़ में ट्रेडर्स, इंडस्ट्रियलिस्ट, कमीशन एजेंट और छोटे बिज़नेस मालिकों के साथ मीटिंग की। बादल ने खरड़ MLA कैंडिडेट के तौर पर खेड़ा के लिए सपोर्ट की अपील की और इलाके के लिए पार्टी के प्रपोज़ल बताए, जिसमें “बिल्ड पंजाब” अप्रूवल सिस्टम, टैक्स और डेवलपमेंट चार्ज को रैशनलाइज़ करना, और इर्रेगुलर कॉलोनियों को रेगुलर करना शामिल था।
‘पंजाब बचाओ रैली’ का किया खेड़ा ने नेतृत्व
शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने 2 महीने पहले 10 सितंबर 2026 को खरड़ हलके के न्यू चंडीगढ़ स्थित पलहेड़ी गांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया था। इस ‘पंजाब बचाओ रैली’ का आयोजन खरड़ हलका इंचार्ज रविंदर सिंह खेड़ा के नेतृत्व में किया गया था।
इसके बाद 18 नवंबर, 2026 को भी बादल खरड़ पहुंचे थे, लेकिन तब कोई जनसभा नहीं हुई थी। उस दौरान उन्होंने एन.के. शर्मा और रविंदर सिंह खेड़ा के साथ मिलकर स्थानीय व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ एक विशेष बैठक की थी।








