LIVE….. AAP की खुशहाल पंजाब महारैली में सिसोदिया का बड़ा ऐलान, 10 लाख परिवारों को राशन कार्ड का तोहफा

मोगा– मोगा में आम आदमी पार्टी (AAP) के स्थापना दिवस के मौके पर खुशहाल पंजाब-महारैली शुरू हो गई है। रैली में पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा व वित्तमंत्री हरपाल चीमा मौजूद हैं।

थोड़ी देर में संयोजक अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान भी पहुंचेंगे। AAP प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने कहा कि इस रैली के जरिए पार्टी पंजाब में 2027 के चुनाव के कैंपेन की शुरुआत करेगी।

इससे पहले रैली में सुबह करीब 10 बजे कॉफी की मशीन फट गई। जिसमें कॉफी बना रहे वर्कर के सिर पर मशीन का टुकड़ा लग गया और उसकी वहीं मौत हो गई। जहां मशीन फटी, वह स्टॉल मंच से महज 100 मीटर दूर था।

हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी मौत की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने मशीन फटने के पीछे की वजह के बारे में भी कुछ नहीं कहा है। इस रैली में AAP स्मार्ट कार्ड बांटने की भी शुरूआत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail