जालंधर में मेयर की मौजूदगी में चलीं गोलियां! पार्टी में डांस करते दिखे वनीत धीर, फायरिंग का वीडियो वायरल

जालंधर– जालंधर में एक निजी पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें मेयर वनीत धीर डांस करते और जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान उनके पीछे खड़े एक युवक ने कथित तौर पर हवाई फायरिंग की। वीडियो में समारोह के दौरान गोली चलने की घटना दिखाई दे रही है, जिससे पुलिस के हथियारों संबंधी प्रतिबंधों के पालन पर सवाल उठ रहे हैं।

यह पार्टी जालंधर के रेडिसन एनक्लेव में 3 दिन पहले हुई थी। वायरल वीडियो में पार्टी में लोग संगीत की धुन पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। मेयर वनीत धीर भी समारोह में शामिल होकर डांस करते नजर आते हैं।

इसी दौरान उनके पीछे खड़ा एक युवक हवा में गोलियां चलाता दिखाई देता है। वीडियो में फायरिंग की घटना नजर आ रही है, जबकि मेयर डांस में व्यस्त दिखते हैं।

जांलधर में मेयर के सामने हवाई फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।  - Dainik Bhaskarमेयर के सामने हवाई फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

रेस्टोरेंट और कैफे में हथियार लेकर जाने पर लगा है प्रतिबंध

यह मामला इसलिए गंभीर है क्योंकि कमिश्नरेट पुलिस ने शादी-ब्याह, पार्टियों, रेस्टोरेंट और कैफे में हथियार लेकर जाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। पुलिस ने हवाई फायरिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail