हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज जालंधर शहर के एक निजी स्कूल में पहुंचे। वहां मौजूद लोगों और समर्थकों ने उनका बड़े ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम सैनी शहर में आयोजित सहयोग वेलफेयर सोसाइटी के एक खास कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। इस कार्यक्रम के दौरान वे मंच से लोगों को संबोधित भी करेंगे।
पंजाब की राजनीति में इन दिनों काफी हलचल तेज हो गई है। राज्य में साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनावी माहौल के बीच आम आदमी पार्टी ने अब तक अपने 71 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। ऐसे समय में विपक्षी दलों की सक्रियता भी लगातार बढ़ती जा रही है।
नायब सिंह सैनी पंजाब प्रभारी भी हैं। इसी वजह से उनके इस जालंधर दौरे को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों और रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।









