दिल्ली से पहुंची विशेष टीमों ने कंपनियों के साथ प्रमोटरों के घरों पर भी दबिश देकर वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले। जालंधर में प्रबल स्टील फर्म पर जांच गुरुवार से शनिवार देर रात तक जारी रही।

आयकर विभाग की कार्रवाई अभी भी जारी आयकर विभाग की टीमों ने गुरुवार सुबह रेड की थी, जो शनिवार तक जारी है। जालंधर के गढ़ा रोड स्थित मार्केट के पास ‘प्रबल स्टील’ नाम की एक फर्म पर टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान मौके पर दिल्ली नंबर की कई गाड़ियां खड़ी देखी गईं।
सूत्रों के अनुसार, जांच टीमों ने फर्म और प्रमोटरों के आवासों से दस्तावेज और अन्य जरूरी सामान कब्जे में लिया है। हालांकि, टीम ने किन खास कागजातों को जब्त किया है और जांच का मुख्य आधार क्या है, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है।

जालंधर डिवीजन नंबर-7 की पुलिस मौके पर
सुरक्षा के लिहाज से जालंधर के थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस के कुछ कर्मचारी भी तैनात रहे। जब मीडिया ने आयकर अधिकारियों और पुलिस कर्मचारियों से इस बारे में बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
चंडीगढ़ और हिमाचल में रेड अभी भी जारी
एक आयकर अधिकारी ने ऑफ-कैमरा इतना जरूर पुष्टि की कि जालंधर, बटाला, चंडीगढ़ और हिमाचल में रेड अभी भी जारी है, लेकिन नियमों के चलते वे कोई औपचारिक जानकारी साझा नहीं कर सकते।









