CRPF पोस्ट पर हमले का बदला: लश्कर कमांडर को सुरक्षाबलों ने किया ढेर, सरेंडर करने से किया था इनकार

कुलगाम– CRPF पोस्ट पर फायरिंग करने वाले लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी लतीफ भट को सुरक्षाबलों ने बुधवार को एनकाउंटर में मार गिराया। वह एक मस्जिद के अंदर छिपा था।

मुठभेड़ से पहले जवानों ने उसे वीडियो कॉल कर सरेंडर करने के लिए कहा। पुलिस अधिकारी ने उससे कहा, ‘हम तुम्हारे साथ हैं, जिंदगी अभी बाकी है।’ लतीफ ने जवाब दिया, ‘मुझे अल्लाह से मुलाकात करना है। बहुत खुश हूं मैं। सरेंडर नहीं करूंगा।’

लतीफ भट जम्मू-कश्मीर में जांगलपोरा गांव की एक मस्जिद के पास मारा गया। - Dainik Bhaskarलतीफ भट जम्मू-कश्मीर में जांगलपोरा गांव की एक मस्जिद के पास मारा गया।

सुरक्षा बल 2 दिन से पीछा कर रहे थे, मस्जिद में छिपा मिला

सुरक्षाबलों के मुताबिक, लतीफ ने उमर निसार डार के साथ 11 नवंबर को नौपोरा अखरान में CRPF की पोस्ट पर फायरिंग की थी। इसमें 3 जवान घायल हो गए थे। इसके बाद से दोनों फरार थे।

16 नवंबर को अखरान के लारू इलाके में दोनों आतंकियों को पुलिस ने घेर लिया था। फायरिंग में उमर मारा गया, लेकिन लतीफ भाग निकलने में कामयाब हो गया था। उसके पैर में गोली लगी थी। इसके बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। दो दिन बाद फिर देवसर इलाके के जांगलपोरा गांव की एक मस्जिद में छिपे होने की जानकारी मिली थी।

आतंकी जो एनकाउंटर में मारे गए…

18 नवंबर को सुरक्षा बलों ने मस्जिद के पास लतीफ को मार गिराया।
18 नवंबर को सुरक्षा बलों ने मस्जिद के पास लतीफ को मार गिराया।
16 नवंबर को आतंकी उमर निसार डार अखरान के लारू में मारा गया।
16 नवंबर को आतंकी उमर निसार डार अखरान के लारू में मारा गया।

₹15 लाख का इनामी था लश्कर कमांडर लतीफ भट

लतीफ पर पुलिस ने 15 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। वह 2025 की शुरुआत में घर से लापता हो गया था। इसके बाद उसके परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में पाकिस्तान में बैठे ऑपरेटिव सज्जाद गुल ने उसे लश्कर-ए-तैयबा और उसके प्रॉक्सी नेटवर्क TRF में भर्ती किया था। लतीफ ने अशमुजी के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई की थी। इसके बाद उसने कुछ समय कुलगाम के सरकारी डिग्री कॉलेज में पढ़ाई की और फिर बढ़ई का काम करने लगा। उमर ने लतीफ को छह महीने तक पनाह दी थी। दोनों ने हमले से पहले कई इलाकों की रेकी की थी।

22 साल का लतीफ कुलगाम के ख्रेवां चादेर (अशमुजी) का रहने वाला था।
22 साल का लतीफ कुलगाम के ख्रेवां चादेर (अशमुजी) का रहने वाला था।जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लतीफ के पोस्टर लगाए थे।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लतीफ के पोस्टर लगाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail