जालंधर में नितिन नवीन का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- देश की नहीं, उनकी सोच डिजास्टर

जालंधर– भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को पंजाब के जालंधर पहुंचे। यहां एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब की मान सरकार ने राज्य पर ग्रहण लगाने का काम किया है। यहां के युवाओं को नशे से मुक्ति का वादा किया गया था, लेकिन उनकी जवानी भटका दी।

इसके बाद उन्होंने राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल विदेश में जाकर भारत की छवि खराब करते हैं। वो भारत की इकोनॉमी को डिजास्टर बताते हैं, लेकिन भारत नहीं राहुल गांधी की मानसिकता डिजास्टर है। बता दें कि राहुल गांधी ने मंगलवार को अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में एक प्रोग्राम के दौरान कहा था कि भारत ‘आर्थिक आपदा’ या तबाही के कगार पर खड़ा है।

इससे पहले नितिन नवीन जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां में संत गुरु रविदास जी के मंदिर में माथा टेका और संत निरंजन दास से मिले। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष ने गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की 16 दिवसीय ‘समरसता संकल्प यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा 18 नवंबर से शुरू होकर 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेगी। कुल 2,402 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद यात्रा 3 दिसंबर को काशी में संपन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail