बच्चों के आधार अपडेट की टेंशन खत्म! अब स्कूल में लगेंगे कैंप, 30 सितंबर 2027 तक फ्री सुविधा

चंडीगढ़– बच्चे का आधार कार्ड तो बनवा लिया, लेकिन उसके बाद बायोमेट्रिक अपडेट नहीं कराया? ऐसा है तो ध्यान दें। बच्चे की उम्र बढ़ने के साथ उंगलियों के निशान, आंखों की पुतली और चेहरे की पहचान में बदलाव होता है ऐसे में पुराने बायोमेट्रिक रिकॉर्ड से आधार पहचान में परेशानी आ सकती है। इसी कारण 5 साल और फिर 15 साल की उम्र में बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने 5 से 17 साल तक के बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) की फीस 30 सितंबर 2027 तक माफ कर दी है। यानी अभिभावक इस अवधि में बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट बिना पैसे दिए करवा सकते हैं।

स्कूलों से कैंप बारे में अपडेट जरूर ले

बच्चों के आधार अपडेट के लिए स्कूलों में कैंप लगाए जा रहे हैं। इससे अभिभावकों को बच्चों को लेकर अलग से आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे स्कूल में आयोजित कैंप के दौरान ही यह प्रक्रिया पूरी करवा सकेंगे। कैंप कब लगेगा, इसकी जानकारी स्कूल के प्रिंसिपल या प्रशासन से ली जा सकती है।

अपडेट नहीं कराया तो कहां आ सकती है दिक्कत?

बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट समय पर नहीं होने से भविष्य में आधार सत्यापन के दौरान परेशानी आ सकती है। इसका असर स्कूल से जुड़े काम, प्रतियोगी परीक्षाओं, छात्रवृत्ति और उन सेवाओं पर पड़ सकता है, जहां आधार से पहचान की पुष्टि जरूरी होती है। इसलिए अभिभावकों को बच्चे की उम्र के निर्धारित पड़ाव पर बायोमेट्रिक अपडेट जरूर कराना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail