जालंधर की सैलेड शॉप में लगी भीषण आग, अंदर रखा सारा सामान स्वाहा

जालंधर– जालंधर जिले के रामा मंडी में देर रात 12 बजे के बाद सैलेड की दुकान (फ़ूड आउटलेट) में आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पास के रिहायशी एरिया में लोगों ने धुआं उठता देख तुरंत रामा मंडी पुलिस और फायर ब्रिगेड को को सूचना दी।

फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक दुकान आग से घिर चुकी थी। पानी की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा सारा सामान जल चुका था। आसपास के लोगों और काउंसलर ने बताया कि दुकान मालिक की पहचान नहीं हो पाई है।

उन्होंने बताया कि घटना जौहल अस्पताल के बिल्कुल पास बने सैलेड की दुकान खोली है। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान और उसमें रखा सारा सामान जल गया। आग की लपटों के कारण दुकान में लगा एसी, बाहर का बोर्ड और अंदर की छत तक क्षतिग्रस्त होकर गिरने लगी।

रामा मंडी में सैलेड की दुकान में लगी आग। - Dainik Bhaskarरामा मंडी में सैलेड की दुकान में लगी आग।

आग पर काबू पाते हुए फायर ब्रिगेड की टीम।
आग पर काबू पाते हुए फायर ब्रिगेड की टीम।
आग बुझाने के बाद का दृश्य
आग बुझाने के बाद का दृश्य

पास की दुकानों को फायर ब्रिगेड ने बचाया, बिजली उपकरण बंद कराए

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। एहतियात के तौर पर आसपास के दुकानदारों को अपने बिजली के उपकरण व एमसीबी बंद करने के निर्देश दिए गए, ताकि आग आगे न फैल सके। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और अंदर रखे गैस सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाला।

मौके पर पहुंचे इलाके के पार्षद व अन्य लोगों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई। मोटे अनुमान के मुताबिक इस अग्निकांड में दुकानदार का करीब 40 से 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail