पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल में IT की ताबड़तोड़ रेड: दिल्ली से पहुंचीं विशेष टीमें, स्टील कारोबारियों के ठिकाने खंगाले

जालंधर– पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में आयकर विभाग ने छापेमारी की है। यह रेड जालंधर, बटाला, चंडीगढ़ में लोहा, स्टील और औद्योगिक कारोबारियों के ठिकानों पर हुई है।

दिल्ली से पहुंची विशेष टीमों ने कंपनियों के साथ प्रमोटरों के घरों पर भी दबिश देकर वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले। जालंधर में प्रबल स्टील फर्म पर जांच गुरुवार से शनिवार देर रात तक जारी रही।

दिल्ली से पहुंची विशेष टीमों ने कंपनियों के साथ प्रमोटरों के घरों पर भी दबिश देकर वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले। - Dainik Bhaskarदिल्ली से पहुंची विशेष टीमों ने कंपनियों के साथ प्रमोटरों के घरों पर भी दबिश देकर वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले।

आयकर विभाग की कार्रवाई अभी भी जारी आयकर विभाग की टीमों ने गुरुवार सुबह रेड की थी, जो शनिवार तक जारी है। जालंधर के गढ़ा रोड स्थित मार्केट के पास ‘प्रबल स्टील’ नाम की एक फर्म पर टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान मौके पर दिल्ली नंबर की कई गाड़ियां खड़ी देखी गईं।

सूत्रों के अनुसार, जांच टीमों ने फर्म और प्रमोटरों के आवासों से दस्तावेज और अन्य जरूरी सामान कब्जे में लिया है। हालांकि, टीम ने किन खास कागजातों को जब्त किया है और जांच का मुख्य आधार क्या है, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है।

मौके पर दिल्ली नंबर की कई गाड़ियां खड़ी देखी गईं।
मौके पर दिल्ली नंबर की कई गाड़ियां खड़ी देखी गईं।

जालंधर डिवीजन नंबर-7 की पुलिस मौके पर

सुरक्षा के लिहाज से जालंधर के थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस के कुछ कर्मचारी भी तैनात रहे। जब मीडिया ने आयकर अधिकारियों और पुलिस कर्मचारियों से इस बारे में बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

चंडीगढ़ और हिमाचल में रेड अभी भी जारी

एक आयकर अधिकारी ने ऑफ-कैमरा इतना जरूर पुष्टि की कि जालंधर, बटाला, चंडीगढ़ और हिमाचल में रेड अभी भी जारी है, लेकिन नियमों के चलते वे कोई औपचारिक जानकारी साझा नहीं कर सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail