जालंधर में नशों के खिलाफ बाइक रैली : मंत्री बोले-टीवी शो में पंजाब को गलत तरीके से हाईलाइट करना गलत, पंजाब की निगेटिव छवि बनाई

जालंधर– जालंधर में पंजाब सरकार की युद्ध नशों विरुद्ध मुहिम और पंजाब अगेंस्ट ड्रग्स अभियान के तहत रविवार को बल्टर्न पार्क से बाइक रैली निकाली गई। रैली में पहुंचे मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि केबीसी में अमिताभ बच्चन ने पंजाब को निगेटिव दिखाया। इस से किसी राज्य को टीवी शो में पाइंट आउट करना गलत है

इस दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, वहीं विपक्षी दलों के अभियानों को महज चुनावी स्टंट बताया। कांग्रेस की ‘जवानी संभाल यात्रा’ और अन्य दलों के अभियानों पर निशाना साधते हुए बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही विपक्ष को युवाओं की याद आ गई है। CM मान लंबे समय से खेड़ां वतन पंजाब दियां और युद्ध नशों विरुद्ध के जरिए जमीनी स्तर पर नशा खत्म करने का काम कर रहे हैं।

डेरा सचखंड बल्लां से गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को लेकर शुरू हुई समरसता संकल्प यात्रा और केंद्रीय गृह मंत्री के 2029 तक नशा खत्म करने के बयान पर उन्होंने कहा कि हर पार्टी को प्रचार का अधिकार है, लेकिन जनता जानती है कि असल में सेवा कौन कर रहा है। नेताओं ने दावा किया कि 300 यूनिट मुफ्त बिजली, सेहत बीमा, बेहतर सरकारी स्कूल और मावां-धियां सत्कार योजना के तहत 4500 रुपए की राशि सीधे घरों तक पहुंच रही है।

बाइक रैली में पहुंची मंत्री मोहिंदर भगत मीडिया से बात करते हुए। - Dainik Bhaskarबाइक रैली में पहुंची मंत्री मोहिंदर भगत मीडिया से बात करते हुए।

नशे के खिलाफ बाइक रैली निकालते हुए।
नशे के खिलाफ बाइक रैली निकालते हुए।

अमिताभ को लेकर कहा-किसी का पाइंटआउट करना सही नहीं

कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में अमिताभ बच्चन द्वारा थानों पर बम फेंकने संबंधी सवाल में पंजाब का नाम शामिल किए जाने पर नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि किसी राज्य को इस तरह पॉइंट आउट करना सही नहीं है। यदि देश में अपराध की कोई समस्या है, तो उसे मिलकर खत्म करना चाहिए, न कि टीवी पर किसी प्रदेश की छवि को नकारात्मक रूप से हाईलाइट किया जाए।

अपनी टिकट पर बोले-मंत्रियों की सीटों पर फैसला पेंडिंग

जालंधर की 9 विधानसभा सीटों में से 8 पर टिकटों की घोषणा और एक सीट पेंडिंग रहने के सवाल पर मंत्री मोहिंदर भगत ने साफ किया कि टिकट देना या न देना पार्टी हाईकमान का विशेषाधिकार है। अभी पंजाब के किसी भी मंत्री की टिकट घोषित नहीं हुई है और सभी मंत्रियों के साथ ही उनकी सीट पर भी फैसला लिया जाएगा।

वहीं, रॉबिन सांपला की मुख्यमंत्री से नजदीकियों पर उन्होंने कहा कि सीएम का लगाव पंजाब के हर बच्चे से है और लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात या मांग रखने का अधिकार है।

बाइक रैली को झंडी दिखाते हुए।
बाइक रैली को झंडी दिखाते हुए।

अब होशियारपुर जाएगी बाइक रैली मुहिम

रैली में शामिल नशा मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि मोहाली से शुरू हुई बाइक रैली की ये मुहिम जालंधर के बाद अब होशियारपुर जाएगी। उन्होंने दावा किया कि बीते डेढ़ साल में पूरे पंजाब में 90 हजार से अधिक ड्रग पैडलरों को गिरफ्तार किया गया है और सूबे में 95 प्रतिशत तक नशे पर नकेल कसी जा चुकी है।

अमृतपाल पर कहा-पैरोल मांगना अधिकार, फैसला कानून अनुसार

मंत्री भगत ने अमृतपाल सिंह के मामले में पैरोल की समय-सीमा को लेकर उठ रहे सवालों पर कहा कि ये पूरी तरह कानून-व्यवस्था का विषय है। उन्होंने कहा कि पैरोल मांगना किसी का अधिकार हो सकता है, लेकिन कितने समय की अनुमति देनी है, यह तय करना कानून और प्रशासन का काम है, जिसमें सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail