BREAKING NEWS : ड्यूटी पर जाने से पहले दर्दनाक हादसा, अमृतसर में ASI की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर

अमृतस​र– अमृतसर में पिस्टल साफ करते समय अचानक गोली चलने से एक एएसआई की मौत हो गई। मृतक की पहचान एएसआई जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है। वह अमृतसर के तरनतारन रोड इलाके का निवासी था। घटना शुक्रवार दोपहर एक बजे की है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जोगिंदर सिंह ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान वह अपना पिस्टल साफ करने लगा। बताया जा रहा है कि पिस्टल साफ करते समय अचानक गोली चल गई, जो सिर के पास जा लगी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अमृतसर में पिस्टल लगने के बाद गाड़ी में रखा एएआई का शव।
एएसआई का शव।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में शोक का माहौल बन गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल घटना के कारणों और परिस्थितियों से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर इसे पिस्टल साफ करते समय हुए हादसे के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail